आधार

आधार अपडेट की मुफ्त डेडलाइन बढ़ी, अब 14 मार्च 2024 तक करा सकते हैं अपडेट

आधार देश का एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है, जिसमें नाम, पता, फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक डेटा और अन्य प्रासंगिक पहचान विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। आधार पर तस्वीर और पते सहित अद्यतन जानकारी बनाए रखना अनिवार्य है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने माय आधार पोर्टल के माध्यम से आधार विवरण अपडेट करने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब सभी लोग 14 मार्च 2024 तक माय आधार पोर्टल के जरिए फ्री अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

पहले बिना फीस आधार कार्ड अपडेट की आखिरी तिथि 15 दिसंबर थी, जिसे यूआईडीएआई तीन महीने बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दिया है।

इस राहत के बाद कोई भी व्यक्ति 14 मार्च तक, myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर बिना किसी फीस के अपना आधार को अपडेट कर सकते है।

इस लिंक से आप जाकर फ्री में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, फोन नंबर और ईमेल आईडी को बिना किसी फीस के खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

आधार अपडेट कैसे करें?

आधार अपडेट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  2. “अपना आधार अपडेट करें” पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।
  5. अपडेट किए जाने वाले विवरणों का चयन करें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. “सबमिट” पर क्लिक करें।

आधार अपडेट करने के लिए आप UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Also Readघर की छत या खेत में सोलर पैनल लगाकर शुरू करें बिजनेस, रिन्यूएबल एनर्जी में मिल रहा मोटा पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *