Virat Kohli:- भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लिए पिछले महीने से लंदन में थे। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की फैंस को पिता बनने की खुशखबरी दी है। विराट ने अपने बेटे नाम अकाय रखा है

क्या है विराट के बेटे के नाम का अर्थ?
विराट कोहली ने अपने नाम का अकाय रखा है। अकाय संस्कृत का एक शब्द है। इसका अर्थ होता है जिसका कोई आकार ना हो। अर्थात वो निराकार हो। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार भगवान शिव को निराकार माना है। वह सर्वत्र है, उनका कोई आकार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि भगवान शिव पर ही विराट कोहली और अनुष्का ने बेटे का नाम रखा है।
विराट कोहली की पोस्ट
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दोनों ने खुद अपने दूसरे बच्चे का एलान किया। कपल ने अपने जॉइन पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है ‘बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई ‘अकाय’ का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का
View this post on Instagram
क्या लंदन में दिया बेटे को जन्म ?
13 फरवरी को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है। आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा या यह मां को फॉलो करेगा और फिल्म स्टार बनेगा?” इसी के साथ हैशटैग मेड इन इंडिया और मेड इन लंदन भी लिखा था।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे की क्या अनुष्का लंदन में बच्चे को जन्म देगी। अब भी एक्ट्रेस के चाहने वालों के मन में यहीं सवाल है कि उन्होंने बच्चे को जन्म इंडिया में दिया या फिर लंदन में।

दूसरे बच्चे के जन्म के कारण टेस्ट सीरीज थे बाहर
विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। विराट का नाम स्क्वाड में शामिल था, लेकिन उन्होंने अचानक टीम से बाहर होने का फैसला कर लिया। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि तीसरे टेस्ट मैच में वह वापसी कर सकते हैं, लेकिन बाद में टीम मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि वह पूरे सीरीज से बाहर बाहर हो गए हैं।
इस दौरान विराट को लेकर किसी को जानकारी नहीं थी कि वह कहां हैं। इसे लेकर बीसीसीआई ने अपील की थी कि विराट कोहली की निजता का सम्मान करें।
ये भी पढ़ें:-रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख सामने आई!