बैंक ऑफ इंडिया :- ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक खास नारी शक्ति सेविंग अकाउंट (Nari Shakri Savings Account) पेश किया है। बैंक ने इस अकाउंट को उन महिलाओं को फोकस रखते हुए लॉन्च किया है, जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है।
बैंक ऑफ इंडिया के इस खास सेविंग अकाउंट नारी शक्ति में खाता खोलने वाली महिलाओं को कई बेनिफिट मिलते हैं। यहां हम आपको इन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नारी शक्ति सेविंग अकाउंट के बेनिफिट
- 1 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
- महिला आधारित हेल्थ और वेलनेस स्कीम पर छूट
- लॉकर रेंट पर छूट
- बिना प्रोसेसिंग फी के रिटेल लोन
- फ्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड
- डीमैट अकाउंट के एएमसी चार्ज पर छूट
- पीओएस पर लेन-देन के लिए 5 लाख रुपये तक की लिमिट
नारी शक्ति सेविंग अकाउंट कैसे खुलवाएं?
नारी शक्ति सेविंग अकाउंट को कोई भी महिला बैंक ऑफ इंडिया के देशभर में मौजूद 5132 शाखाओं में जाकर खुलवा सकती है। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी नारी शक्ति अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
नारी शक्ति सेविंग अकाउंट को बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में या ऑनलाइन खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- फोटो
- आय प्रमाण
नारी शक्ति सेविंग अकाउंट लॉन्च
बैंक ऑफ इंडिया के इस नए सेविंग अकाउंट को लॉन्च करते हुए बैंक ने कहा कि यह महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बैंक का मानना है कि इस अकाउंट के माध्यम से महिलाओं को अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और वे अपने आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगी।
बैंक ने यह भी घोषणा की कि इस स्कीम के तहत खोले गए प्रत्येक नए नारी शक्ति खाते पर बैंक अपने सीएसआर फंड में 10 रुपये का योगदान देगा। इस फंड का इस्तेमाल जरूरतमंद महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किया जाएगा।