इलेक्ट्रिक कार

इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली 5 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, लिस्ट में इलेक्ट्रिक कार भी शामिल

नई दिल्ली: इंडियन ऑटो मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा, महिंद्रा, किआ, टोयोटा और एमजी जैसी पॉपुलर कार कंपनियां 7 नई Compact SUV पेश करने की तैयारी कर रही हैं। आइए, इन 5 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जान लेते हैं:

1. टाटा पंच फेसलिफ्ट और नेक्सॉन सीएनजी

  • टाटा पंच के आईसीई इंजन वर्जन को फेसलिफ्ट अवतार मिलेगा, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
  • इसे साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कई अपडेट मिलेंगे, जबकि पावरट्रेन पहले जैसा ही रहेगा।
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में प्रदर्शित Nexon iCNG कॉन्सेप्ट पर आधारित, Nexon CNG भारत में पहली सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ चलने वाली टर्बो कार बन जाएगी।
  • ट्विन सिलेंडर तकनीक के बदौलत इसमें बेहतरीन बूट स्पेस मिलेगा।

2. किआ Clavis

  • किआ Clavis इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकती है।
  • कंपनी की ये कॉम्पैक्ट एसयूवी टाल पिलर और अपराइट प्रपोर्शन के साथ Soul से इंस्पायर्ड नजर आती है।
  • इसे बड़े केविन और बूट के साथ सोनेट के ऊपर प्लेस किया जाएगा।
  • निकट भविष्य में इसे आईसी-इंजन, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक रूप में उतारने की तैयारी है।

3. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट और EV

  • आने वाले महीनों में, महिंद्रा भारत में फेसलिफ़्टेड XUV300 पेश करेगी।
  • ये XUV700 व BE रेंज में पाए जाने वाले स्टाइलिंग एस्थेटिक्स पर फोकस्ड रहेगी।
  • इसमें एक नया ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जबकि इंटीरियर 2024 XUV400 के अनुरूप होगा।
  • इसे 10.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।
  • XUV300 का इलेक्ट्रिक संस्करण XUV400 के नीचे प्लेस किया जाएगा और इसमें 350-400 किमी तक की क्लेम्ड रेंज होगी।
  • भारतीय बाजार में ये टाटा पंच ईवी और नेक्सॉन ईवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट को टक्कर देने वाली है।

4. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइब्रिड

  • टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइब्रिड को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा।
  • ये हाइब्रिड सिस्टम बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:- Hyundai Creta N Line बनाम Hyundai Creta: कीमत का कमाल, डिजाइन और इंजन से परे, जानें क्या है खास! खरीदारी से पहले जानें ये बातें!

5. MG ZS EV फेसलिफ्ट

  • MG ZS EV फेसलिफ्ट को 2024 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसमें अपडेटेड डिजाइन, बेहतर बैटरी और ज्यादा रेंज मिलेगी।
  • इसके अलावा, इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *