आउट या नॉट आउट? रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, विराट कोहली बुरी तरह भड़के!

आईपीएल 2026 में एक बार फिर अंपायरिंग के फैसले पर सवाल उठ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच में रजत पाटीदार के कैच को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिससे विराट कोहली भी खासे नाराज दिखे। आरसीबी का मानना था कि जेसन होल्डर ने कैच पर नियंत्रण नहीं रखा और गेंद जमीन को छू गई थी।

Darshan Jat
Darshan Jat Verified Public Figure • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Apr 30, 2026 • 9:11 PM  1  0
N
News Bolt
BREAKING
Darshan Jat
3 hours ago
आउट या नॉट आउट? रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, विराट कोहली बुरी तरह भड़के!
आईपीएल 2026 में एक बार फिर अंपायरिंग के फैसले पर सवाल उठ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच में रजत पाटीदार के कैच को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिससे विराट कोहली भी खासे नाराज दिखे। आरसीबी का मानना था कि जेसन होल्डर ने कैच पर नियंत्रण नहीं रखा और गेंद जमीन को छू गई थी।
Full Story: https://newsbolt.in/s/a60f12
https://newsbolt.in/s/a60f12
Copied
आउट या नॉट आउट? रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, विराट कोहली बुरी तरह भड़के!
आउट या नॉट आउट? रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, विराट कोहली बुरी तरह भड़के!

आईपीएल 2026 में अंपायर के कुछ फैसले से फैंस और खिलाड़ी खुश नजर नहीं आए हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच में देखने को मिला। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली ने तेज शुरुआत दी। हालांकि, टीम लगातार विकेट भी खोती चली गई।

अरशद ने चटकाया विकेट

पारी के 8वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर जेसन होल्डर ने बाउंड्री के पास पाटीदार का कैच लपका। अरशद खान की गेंद शॉर्ट थी और रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ गई। होल्डर वहीं खड़े थे, उन्होंने दाईं ओर दौड़कर बेहतरीन लो कैच लपक लिया। रबाडा भी कैच लेने के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन होल्डर ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

कैच पर क्यों उठे सवाल?

इस कैच को आईपीएल 2026 के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, आरसीबी के खिलाड़ी और विराट कोहली इस कैच से खुश नजर नहीं आए। आरसीबी के खिलाड़ी अंपायरों से बहस करते नजर आए। उनका मानना है कि होल्डर कैच पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गेंद पिच को छू गई। लेकिन अंपायरों की राय अलग थी। एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से बात भी की। रजत पाटीदार ने 15 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया।

विराट कोहली का गुस्सा

मैच के दौरान विराट कोहली इस फैसले से बुरी तरह भड़के हुए थे। उनकी नाराजगी मैदान पर साफ देखी जा सकती थी। इस तरह के विवादास्पद फैसले आईपीएल में अक्सर देखने को मिलते रहे हैं, और हर बार ये अंपायरिंग के स्तर और खेल की भावना पर सवाल खड़े करते हैं। देखना होगा कि इस घटना पर आगे क्या प्रतिक्रिया आती है।

Darshan Jat Verified Public Figure • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder & Editor

Follow Us

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu